हुज़ूर: किसानों को बड़ा तोहफा, कृषि भूमि अधिग्रहण पर अब मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा, कैबिनेट के कई अहम फैसले
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में किसानों और विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं। सबसे बड़ा फैसला किसानों के हित में लिया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के अधिग्रहण पर किसानों को बाजार दर का चार गुना मुआवजा मिलेगा इसके लिए गुणन कारक को बढ़ाकर 2.0 कर दिया गया है|