मड़ियाहू: गनेशपुर गांव में शीशम के पेड़ से लटका मिला 55 वर्षीय मजदूर का शव
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के सामने शीशम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राय साहब चौहान के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि राय साहब चौह