धौलपुर: 32 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, शादी समारोह में गए थे मृतक के परिजन
। धौलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सागर पाड़ा मोहल्ले में एक युवक की मौत हो गई। जिसके शव को लेकर स्थानीय लोग जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक युवक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।