धौलपुर: पोक्सो कोर्ट ने मासूम से रेप के दोषी को कचहरी परिसर में 10 वर्ष की सजा सुनाई, साथ में जुर्माना भी लगाया
विशेष न्यायालय पोक्सो कोर्ट ने गुरुवार को 8 वर्ष की मासूम से रेप करने के आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। लोक अभियोजक के मुताबिक 21 सितंबर 2022 को पीड़ित के द्वारा महिला थाना धौलपुर पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लोक अभियोजक के द्वारा केस में 17 गवाह पेश कर दस्तावेजों को पेश किया था।