धौलपुर: मेला ग्राउंड से मचकुंड धाम तक दौड़ लगाई गई, फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन, स्वच्छता और स्वस्थ रहने की दिलाई शपथ
धौलपुर जिले में जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 का आयोजन किया गया। मेला ग्राउंड से मचकुंड धाम तक आयोजित की गई फिट इंडिया फ्रीडम रन में स्कूली स्टूडेंट्स, पुलिस के जवान के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। फिट इंडिया फ्रीडम रन को जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी एएन सोमनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किय