लोहरदगा: रांची में सीएम आवास पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की, राज्य के विकास पर चर्चा हुई
लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शनिवार शाम 4 बजे रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और जनता की आवश्यकताओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री को एक बुके भेंटकर उनका अभिनंदन किया और राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।