लोहरदगा: लोहरदगा में अवैध बालू खनन पर पुलिस कप्तान का कड़ा कदम, 9 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
जिले में अवैध बालू खनन और उसके खुलेआम परिवहन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। देर रात पुलिस कप्तान हारिस बिन जमां स्वयं सड़कों पर निकले और औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अवैध बालू से लदे वाहन बेधड़क गुजर रहे हैं। शनिवार शाम 4 बजे प्रेस को जानकारी दी कि इस मामले में दोषी पाए गए नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।