लोहरदगा: लोहरदगा से राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन, न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने किया शुभारंभ
लोहरदगा नगर भवन में शनिवार दोपहर 12 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत पूरे झारखंड में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया गया। यह आयोजन नालसा, नई दिल्ली के निर्देशानुसार हो रहा है, जिसकी शुरुआत लोहरदगा से की गई। उद्घाटन कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।