कोंच: गोरकट्टी गांव से 60 लीटर महुआ शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Konch, Gaya | May 24, 2026 गोरकट्टी गांव निवासी शराब कारोबारी रवीश कुमार, पिता स्व. विलेश चौधरी, को पुलिस ने 60 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मामले में कांड संख्या 145/26 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है