कटनी नगर: शिकंजा अभियान: पुलिस ने जिले भर में शराब के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई, ₹2.98 लाख की शराब ज़ब्त
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे शिकंजा अभियान के तहत जिले भर शराब माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन और एडिशनल एसपी से संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमार कार्यवाही कर 2 लाख 98 हजार की शराब जप्त की गई है। संबंध में आज शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने जानकारी दी।