बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक बीती 17 जुलाई को उसका पति मजदूरी करने बाहर गया था कि तभी रात में उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को अजीत उर्फ अंकित निवासी ग्राम उलहैता पुर बहला फुसलाकर भगा ले गया महिला का आरोप है कि उसकी बेटी घर में रखे सोने के कुंडल,पाजेब,एवं 15000 रुपए कैश अपने साथ ले गई है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है