पचपेड़वा में दो सगी बहनों ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप
थाना पचपेड़वा क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव की दो सगी बहनों ने अपने पिता के भाइयों पर पैतृक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनके पिता के कोई पुत्र नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपने हिस्से की जमीन दोनों बेटियों के नाम बेच दी थी। आरोप है कि करीब दो वर्ष बाद अब उनके चाचा उक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।