गाज़ियाबाद: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने CM योगी को लिखा पत्र, कहा- 'थाने बने दलाली के अड्डे'
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गाजियाबाद में लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये है। जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जो कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग पुलिस के सुरक्षित व संगठित उगाही के माध्यम बन गए हैं।