तखतपुर: हाईकोर्ट ने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर लगाई मुहर, जनहित में बताया फैसला, 24 से अधिक याचिकाएं खारिज की गईं
शुक्रवार को दोपहर तकरीबन 2:00 मिली जानकारी,हाईकोर्ट ने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर लगाई मुहर, जनहित में बताया फैसला, 24 से अधिक याचिकाएं खारिज, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) की नीति को जनहित में लिया गया निर्णय बताते हुए शासन के आदेश को सही ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि स्थानांतरण और पदस्थापना जरूरी है।