डुमरांव: बिजली विभाग के कर्मियों पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, जेई ने भी मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई
Dumraon, Buxar | Apr 25, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बिजली की जांच के लिए घर में घुसे विद्युत कर्मियों पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन दिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना की पुलिस प्राथमिकी करने से पहले जांच में जुटी है।