बक्सर: रामरेखा घाट स्थित तड़का नाला पुल पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित, यातायात भी रही प्रभावित.
Buxar, Buxar | Jul 4, 2024 बुधवार को शहर के पिपरपाती रोड रामरेखा घाट स्थित तडका नाला पुल पर विशाल पेड गिरने से दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. वही कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित रहा. स्थानीय युवा नेता विवेक सिंह ने इसकी सूचना सदर सीओ प्रशांत शांडिल्य को दिया. मौके पर पहुंचकर सीओ ने जैसे तैसे तो आवागमन चालू कराया. इस दौरान सीओ द्वारा वन विभाग को सूचना देने का असफल प्रयास किया गया.