ग्राम पंचायत घुड़ियाला में दाता रतनसिंह भोमियाजी किक्रेट प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक शुभारम्भ हुआ । प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आसपास के गांवो से दर्जनों की तादाद में टीमें पहुंची हैँ। प्रतियोगिता 3 नवम्बर से 10 नवम्बर तक आयोजित होगी ।
यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवीसिंह इंदा ने बताया कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए । खेल में हार एंव जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है। प्रतियोगिता में रैफरी निष्पक्ष होकर निर्णय दे ताकि युवाओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे आने का मौका मिल सके। उन्होने बताया कि विजेता टीम 35 हजार रूपये का नकद पुरस्कार एंव ट्राफी देकर सम्मानित किया जायेगा ।