देहरा ।। News123 ।। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को बनखंडी स्थित प्रसिद्ध माता बगलामुखी मंदिर से 'प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा' का शुभारंभ किया। प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुई यह यात्रा 25 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए 25 जुलाई को शिमला पहुंचेगी। इसके बाद 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में प्रदेशभर के शिक्षकों का विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।