Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

नगर निगम ने ठाना है, हमीरपुर शहर को सबसे सुंदर और स्वच्छ बनाना है’ अन्य संस्थाओं के सहयोग से चलाया सफाई अभियान, हथली खड्ड से हटाया कचरा प्रत्येक सप्ताह में एक दिन चलाया जाएगा इसी तरह का अभियान: राकेश शर्मा हमीरपुर 10 जुलाई।। News123 ।। नगर निगम ने हमीरपुर शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए रोटरी क्लब, शुभ प्रभात हैल्थ क्लब और अन्य संस्थाओं के सहयोग से विशेष सफाई अभियान आरंभ किया है। शुक्रवार को निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अन्य अधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य स्वयंसेवियों ने हथली खड्ड से यह अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने हथली खड्ड और इसके आस-पास के क्षेत्र में फैले प्लास्टिक व अन्य कचरे को हटाया। नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम और शहर की विभिन्न संस्थाओं ने हमीरपुर शहर को सबसे सुंदर और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि निगम इन संस्थाओं के सहयोग से हर हफ्ते में एक दिन लगभग दो घंटे तक सफाई अभियान चलाएगी। इस दौरान शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के जलस्रोतों की सफाई भी की जाएगी। उन्होंने सभी शहरवासियों से भी आग्रह किया कि वे हमीरपुर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में नगर निगम का सहयोग करें तथा अपने घरों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके ही सफाई कर्मचारियों को दें, ताकि कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

Dera Gopipur, Kangra | Jul 10, 2026

MORE NEWS

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में संगीत कक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया लोकप्रिय पहाड़ी लोकगीत ‘अम्मा पूछदी’

शाहपुर, कांगड़ा।। News123 ।।  कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की संगीत कक्षा में विद्यार्थियों ने लोकप्रिय पहाड़ी लोकगीत ‘अम्मा पूछदी’ की मनमोहक प्रस्तुति देकर हिमाचली संस्कृति और लोक संगीत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अपनी भाषा, संस्कृति और लोक विरासत से भी जोड़ना है।

#KangraInternationalSchool

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में संगीत कक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया लोकप्रिय पहाड़ी लोकगीत ‘अम्मा पूछदी’ शाहपुर, कांगड़ा।। News123 ।। कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की संगीत कक्षा में विद्यार्थियों ने लोकप्रिय पहाड़ी लोकगीत ‘अम्मा पूछदी’ की मनमोहक प्रस्तुति देकर हिमाचली संस्कृति और लोक संगीत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अपनी भाषा, संस्कृति और लोक विरासत से भी जोड़ना है। #KangraInternationalSchool

Dera Gopipur, Kangra | Jul 12, 2026

देहरा ।। News123 ।। देहरा पुल की कहानी

देहरा ।। News123 ।। देहरा पुल की कहानी

Dera Gopipur, Kangra | Jul 11, 2026

भवारना क्षेत्र में पीलिया के बढ़ते मामलों पर सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए: विपिन सिंह परमार
पालमपुर।। सुलह ।। News123 ।। रिपोर्ट : अतुल वर्मा ।।

भवारना क्षेत्र में पीलिया के बढ़ते मामलों पर सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए: विपिन सिंह परमार पालमपुर।। सुलह ।। News123 ।। रिपोर्ट : अतुल वर्मा ।।

Dera Gopipur, Kangra | Jul 11, 2026