राघोगढ़: उज्जैनी एक्सप्रेस में ₹80 हजार का बैग लेकर चलती ट्रेन से कूदा युवक, जीआरपी गुना में मामला दर्ज
गुना में रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। 4 अप्रैल को जीआरपी गुना में दर्ज मामले में फरियादी अभिषेक कुमार सिंह ने पुलिस को बताया, बीती रात उज्जैनी एक्सप्रेस में उज्जैन से गुना आ रहा था। गुना के रुठियाई रेलवे स्टेशन के पहले ट्रेन धीमी हुई एक युवक चढ़ा। चलती ट्रेन में नगदी ₹४ हजार दस्तावेज रखा बैग उठाकर कूद गया। पुलिस जांच जारी है।