शाजापुर: ग्राम जावदी के ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर से शिकायत की
शाजापुर ग्राम जावदी के ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर से शिकायत की। गुरुवार को शाम 5: बजे ग्राम जावदी के ग्रामीणों कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए बताया कि पूरे गांव का गंदा पानी जिन दो नालों से निकलता था, गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा दोनों नाले बंद कर दिए गए है।