शाजापुर: किला रोड पर जाम से लोग परेशान, त्योहारी सीजन में अस्त-व्यस्त पार्किंग और बेतरतीब यातायात से बाजारों में लग रहे जाम
इन दिनों नवरात्रि और दशहरे के अवसर पर शहर के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है।लेकिन शहर में अस्त-व्यस्त पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने से जाम के हालात बन रहे हैं।किला रोड पर भारी वाहन की वजह से जाम के हालात बन गए और दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे ।