गोरखपुर: चोरी के फरार आरोपी को शाहपुर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
2022 में शाहपुर थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदात हुई थी। चोरी की इस वारदात में तिवारीपुर थाना क्षेत्र के डोमखाना निवासी दीपक उर्फ कालाकौवा की काफी दिनों से तलाश थी। वह फरार चल रहा था, आज मेडिकल कॉलेज के पास से पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।