गोरखपुर: एबीवीपी के सदस्यों ने आज गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति से की मुलाकात विश्वविद्यालय में अनियमितता का लगाया आरोप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने आज गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचकर कुलपति से मुलाकात की, उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय में पठन-पाठन को लेकर अनियमितता का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि अभी सेमेस्टर पूर्ण नहीं हुआ है, इससे पहले ही परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। पहले सेमेस्टर पूर्ण कराया जाए उसके बाद परीक्षा कराई जाए।