गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र के गांव हरपुरा में खेत में लगी आग मौके पर पहुंचे सदर सांसद रवि किशन
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हरपुर के खेत में आग लगने से 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसकी सूचना जैसे ही गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन को मिली उन्होंने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया, इसके साथ ही सांसद ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।