गोरखपुर: अपने स्थान पर दूसरे से परीक्षा दिलाने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीटीईटी परीक्षा के दौरान कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर अपने स्थान पर दूसरे से परीक्षा दिलाने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त जिसका नाम मुन्ना कुमार राम निवासी मिर्जापुर पोस्ट महनागनी थाना बेतिया पश्चिमी चंपारण बिहार को गिरफ्तार किया गया है। इसके ऊपर आरोप है कि उसने कुत्रचित दस्तावेज का प्रयोग करके अपने स्थान पर दूसरे से परीक्षा दिलवाया।