गोरखपुर: गोरखपुर डिपो के फोरमैन के साथ हुई बैठक एसी बसों को दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश
गर्मी का समय आ गया है उसी के दृष्टिगत परिवहन विभाग ने भी कमर कस ली है। गोरखपुर डिपो पर आरो की व्यवस्था सुदृढ़ कराई जा रही है वहीं आज डिपो के फोरमैन के साथ बैठक हुई जिसमें जितनी एसी बसें हैं उन्हें सही करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसकी जानकारी हमें गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने दी।