जलालाबाद: गांव हार गुरैया में दरवाजे के सामने खड़े लोगों के रोडवेज बस ने मारी टक्कर ,तीन घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव हार गुरैया में सोमवार की देर शाम दरवाजे पर खड़े लोगों के रोहिलखंड डिपो की बस ने टक्कर मार दी ,जिससे गांव निवासी महिला लक्ष्मी देवी पत्नी मनोज कुमार, अमृता देवी पत्नी गिरिजा दयाल व विमलेश पुत्र मुरारी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद ले जाया गया। घायलों का अभी उपचार चल रहा है।