सागर नगर: जिला अस्पताल के डफरिन गेट के सामने खुले चैंबर से हादसे का खतरा, अधिकारियों की लापरवाही से हो सकती है घटना
जिला अस्पताल के डफरिन मुख्य गेट के सामने नाली सफाई का कार्य पिछले 15 दिनों से रुका हुआ है। सफाई के दौरान गेट के सामने बने चैंबर को खोला गया लेकिन सफाई कार्य अधूरा छोड़ने के बाद चैंबर को भी खुला ही छोड़ दिया। सोमवार की दोपहर 3 बजे बाल बाल बचे एक मरीज के परिजन ने वीडियो बना कर पब्लिक ऐप को दिया। उसने बताया कि यहां रोज कई महिलाएं इलाज और डिलीवरी के लिए आती है