मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने शहर में की छापेमारी, अवैध गतिविधि में शामिल 3 लोग गिरफ्तार
मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड, स्टेडियम के समीप, बुडको मैदान एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर विशेष छापेमारी की गई। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के सेवन तथा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था।