बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर कुछ लोगों ने डीएम से फरियाद लगाई, शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर दिया प्रार्थना पत्र
Banda, Banda | Mar 24, 2025 बांदा के कलेक्ट्रेट में सोमवार को तिंदवारी कस्बे की प्रेमनगर मोहल्ले के रहने वाले कुछ लोग पहुंचे। जहां पर उन्होंने देशी शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इन लोगों ने बताया कि हमारे मोहल्ले में देशी शराब का ठेका है जहां पर शराबियों का जमावड़ा रहता है। और आते-जाते लड़कियों, महिलाओं व युवतियों से शराबी अभद्रता करते हैं।