Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

दबंग महिला व उसके पति ने मंदबुद्धि युवक को बेल्ट से पीटा, मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में लगाई न्याय की गुहार ​कुंडी खोलने की मामूली सी बात पर महिला ने खोया आपा, बेल्ट लेकर युवक को खेतों तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा ​पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 22 मोहल्लेवासियों ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ​शाहजहांपुर:महानगर के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गदियाना (पेट्रोल पंप के पीछे) में एक महिला और उसके पति द्वारा मंदबुद्धि युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई की घटना का वीडियो मोहल्ले के लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और 22 मोहल्लेवासियों ने सदर कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक से आरोपी दंपति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। ​क्या है पूरा मामला? ​मोहल्ला गदियाना निवासी मोहित पुत्र राकेश ने कोतवाली में दी गई अपनी तहरीर में बताया कि 1 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे उनके रिश्तेदार (जो कि मंदबुद्धि हैं) घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाली प्रीति पत्नी बिजेंद्र के मुख्य दरवाजे की कुंडी किसी बच्चे ने बाहर से लगा दी थी। प्रीति अंदर से अपना दरवाजा लगातार पीट रही थी। ​यह देखकर मोहित के रिश्तेदार (मामा) ने दरियादिली दिखाते हुए आगे बढ़कर दरवाजे की कुंडी खोल दी। लेकिन दरवाजा खुलते ही प्रीति हाथ में बेल्ट लेकर निकली और कुंडी खोलने वाले मंदबुद्धि युवक पर ही टूट पड़ी। महिला उसे पीटते हुए खेतों तक ले गई। जब अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी महिला ने उन्हें भी भद्दी-भद्दी गालियां देकर वहां से भगा दिया। ​पति ने दी जिंदा दफन करने की धमकी ​घटना के दौरान ही आरोपी महिला का पति बिजेंद्र भी वहां पहुंच गया और वह भी मंदबुद्धि युवक को पीटने लगा। आरोप है कि बिजेंद्र ने मोहल्ले वालों को गालियां देते हुए धमकी दी कि अगर दोबारा उनके दरवाजे के आसपास कोई दिखाई दिया तो उसे जिंदा जमीन में दफन कर देंगे। ​पूर्व में भी झूठी शिकायतें करने का आरोप: मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि उक्त महिला आए दिन अकारण युवकों को फंसाने की नीयत से पुलिस में झूठी शिकायतें करती रहती है। इससे पहले भी पुलिस को उसकी इस कारस्तानी की सही जानकारी होने के कारण बेकसूर युवकों पर कार्रवाई होने से बचाव हो सका था। मोहल्ले वालों का आरोप है कि महिला और उसका पति आए दिन जूते और बेल्ट से लोगों के साथ मारपीट करते हैं। ​पुलिस कार्रवाई ​घटना से आक्रोशित मोहल्ले के करीब 22 लोग एकजुट होकर सदर कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर सौंपकर आरोपी दंपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Hardoi, Hardoi | Aug 2, 2026

MORE NEWS

संडीला में डबल मर्डर का खुलासा, किशोर ने बहन से प्रेम प्रसंग में साथियो संग दिया वारदात को अंजाम

संडीला में डबल मर्डर का खुलासा, किशोर ने बहन से प्रेम प्रसंग में साथियो संग दिया वारदात को अंजाम

Hardoi, Hardoi | Aug 2, 2026

बीच सड़क पर खराब हुई स्कूल वैन, बच्चों से लगवाया धक्का; वीडियो वायरल

मुरादाबाद। जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गुड़हल तिराहे का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक स्कूल वैन बीच रास्ते में खराब होने के बाद उसमें सवार स्कूली बच्चों से ही वैन को धक्का लगवाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वैन सड़क पर आगे बढ़ती नजर आ रही है, जबकि बच्चे पीछे से धक्का लगा रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से भी फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला जांच का विषय बन सकता है।

बीच सड़क पर खराब हुई स्कूल वैन, बच्चों से लगवाया धक्का; वीडियो वायरल मुरादाबाद। जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गुड़हल तिराहे का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक स्कूल वैन बीच रास्ते में खराब होने के बाद उसमें सवार स्कूली बच्चों से ही वैन को धक्का लगवाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वैन सड़क पर आगे बढ़ती नजर आ रही है, जबकि बच्चे पीछे से धक्का लगा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से भी फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला जांच का विषय बन सकता है।

Hardoi, Hardoi | Aug 1, 2026

शाहजहांपुर अपडेट | कांट हाईवे जाम समाप्त

कांट कस्बे में परिजनों से सहमति के बाद खुला हाईवे, स्थिति सामान्य

कांट कस्बे में युवक की हत्या के बाद हाईवे पर बना तनावपूर्ण माहौल अब शांत हो गया है। परिजनों और पुलिस-प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद प्रशासन ने परिजनों की प्रमुख मांगों पर सहमति जताई।

सहमति बनने के बाद परिजनों ने हाईवे पर रखे शव को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए अपने निवास स्थान रवाना किया। वहीं, प्रदर्शन में शामिल लोग और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे ग्रामीण भी धीरे-धीरे वापस लौट गए।

कई घंटों से जाम खुलवाने में जुटा पुलिस-प्रशासन आखिरकार सफल रहा। विरोध प्रदर्शन समाप्त होने के बाद हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

शाहजहांपुर अपडेट | कांट हाईवे जाम समाप्त कांट कस्बे में परिजनों से सहमति के बाद खुला हाईवे, स्थिति सामान्य कांट कस्बे में युवक की हत्या के बाद हाईवे पर बना तनावपूर्ण माहौल अब शांत हो गया है। परिजनों और पुलिस-प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद प्रशासन ने परिजनों की प्रमुख मांगों पर सहमति जताई। सहमति बनने के बाद परिजनों ने हाईवे पर रखे शव को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए अपने निवास स्थान रवाना किया। वहीं, प्रदर्शन में शामिल लोग और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे ग्रामीण भी धीरे-धीरे वापस लौट गए। कई घंटों से जाम खुलवाने में जुटा पुलिस-प्रशासन आखिरकार सफल रहा। विरोध प्रदर्शन समाप्त होने के बाद हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

Hardoi, Hardoi | Aug 1, 2026

स्केटिंग करते हुए बिहार से हरिद्वार जा रहे कांवड़िये हरदोई पहुंचे

हरदोई। बिहार के छपरा जिले से स्केटिंग के माध्यम से कांवड़ यात्रा पर निकले तीन युवा शनिवार को हरदोई पहुंचे। शहर कोतवाली क्षेत्र में उनकी मुलाकात स्थानीय लोगों और मीडिया से हुई। युवाओं ने बताया कि वे स्केटिंग करते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे और वहां से गंगाजल लेकर वापस अपने गृह जनपद लौटेंगे।यात्रियों ने बताया कि वे हरदोई में रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन सुबह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। स्केटिंग के जरिए लंबी दूरी की कांवड़ यात्रा कर रहे इन युवाओं को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।कांवड़ियों के अनुसार पूरी यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और आवश्यक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा अब तक सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। उनकी अनोखी कांवड़ यात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

स्केटिंग करते हुए बिहार से हरिद्वार जा रहे कांवड़िये हरदोई पहुंचे हरदोई। बिहार के छपरा जिले से स्केटिंग के माध्यम से कांवड़ यात्रा पर निकले तीन युवा शनिवार को हरदोई पहुंचे। शहर कोतवाली क्षेत्र में उनकी मुलाकात स्थानीय लोगों और मीडिया से हुई। युवाओं ने बताया कि वे स्केटिंग करते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे और वहां से गंगाजल लेकर वापस अपने गृह जनपद लौटेंगे।यात्रियों ने बताया कि वे हरदोई में रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन सुबह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। स्केटिंग के जरिए लंबी दूरी की कांवड़ यात्रा कर रहे इन युवाओं को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।कांवड़ियों के अनुसार पूरी यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और आवश्यक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा अब तक सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। उनकी अनोखी कांवड़ यात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Hardoi, Hardoi | Aug 1, 2026

दबंग महिला व उसके पति ने मंदबुद्धि युवक को बेल्ट से पीटा, मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में लगाई न्याय की गुहार ​कुंडी खोलने की मामूली सी बात पर महिला ने खोया आपा, बेल्ट लेकर युवक को खेतों तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा ​पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 22 मोहल्लेवासियों ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ​शाहजहांपुर:महानगर के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गदियाना (पेट्रोल पंप के पीछे) में एक महिला और उसके पति द्वारा मंदबुद्धि युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई की घटना का वीडियो मोहल्ले के लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और 22 मोहल्लेवासियों ने सदर कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक से आरोपी दंपति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। ​क्या है पूरा मामला? ​मोहल्ला गदियाना निवासी मोहित पुत्र राकेश ने कोतवाली में दी गई अपनी तहरीर में बताया कि 1 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे उनके रिश्तेदार (जो कि मंदबुद्धि हैं) घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाली प्रीति पत्नी बिजेंद्र के मुख्य दरवाजे की कुंडी किसी बच्चे ने बाहर से लगा दी थी। प्रीति अंदर से अपना दरवाजा लगातार पीट रही थी। ​यह देखकर मोहित के रिश्तेदार (मामा) ने दरियादिली दिखाते हुए आगे बढ़कर दरवाजे की कुंडी खोल दी। लेकिन दरवाजा खुलते ही प्रीति हाथ में बेल्ट लेकर निकली और कुंडी खोलने वाले मंदबुद्धि युवक पर ही टूट पड़ी। महिला उसे पीटते हुए खेतों तक ले गई। जब अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी महिला ने उन्हें भी भद्दी-भद्दी गालियां देकर वहां से भगा दिया। ​पति ने दी जिंदा दफन करने की धमकी ​घटना के दौरान ही आरोपी महिला का पति बिजेंद्र भी वहां पहुंच गया और वह भी मंदबुद्धि युवक को पीटने लगा। आरोप है कि बिजेंद्र ने मोहल्ले वालों को गालियां देते हुए धमकी दी कि अगर दोबारा उनके दरवाजे के आसपास कोई दिखाई दिया तो उसे जिंदा जमीन में दफन कर देंगे। ​पूर्व में भी झूठी शिकायतें करने का आरोप: मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि उक्त महिला आए दिन अकारण युवकों को फंसाने की नीयत से पुलिस में झूठी शिकायतें करती रहती है। इससे पहले भी पुलिस को उसकी इस कारस्तानी की सही जानकारी होने के कारण बेकसूर युवकों पर कार्रवाई होने से बचाव हो सका था। मोहल्ले वालों का आरोप है कि महिला और उसका पति आए दिन जूते और बेल्ट से लोगों के साथ मारपीट करते हैं। ​पुलिस कार्रवाई ​घटना से आक्रोशित मोहल्ले के करीब 22 लोग एकजुट होकर सदर कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर सौंपकर आरोपी दंपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। - Hardoi News