स्केटिंग करते हुए बिहार से हरिद्वार जा रहे कांवड़िये हरदोई पहुंचे
हरदोई। बिहार के छपरा जिले से स्केटिंग के माध्यम से कांवड़ यात्रा पर निकले तीन युवा शनिवार को हरदोई पहुंचे। शहर कोतवाली क्षेत्र में उनकी मुलाकात स्थानीय लोगों और मीडिया से हुई। युवाओं ने बताया कि वे स्केटिंग करते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे और वहां से गंगाजल लेकर वापस अपने गृह जनपद लौटेंगे।यात्रियों ने बताया कि वे हरदोई में रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन सुबह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। स्केटिंग के जरिए लंबी दूरी की कांवड़ यात्रा कर रहे इन युवाओं को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।कांवड़ियों के अनुसार पूरी यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और आवश्यक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा अब तक सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। उनकी अनोखी कांवड़ यात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
Hardoi, Hardoi | Aug 1, 2026