शाजापुर: शाजापुर जिले में बढ़ेगी ठंड, मौसम साफ रहने का अनुमान
शाजापुर। बुधवार शाम 6 बजे मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में शाजापुर जिले का मौसम सामान्य रूप से खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर दिशा से ठंडी हवाएँ चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।