दरभंगा: दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए निकाला गया जागरूकता रथ
दरभंगा में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और आम लोगों को जागरूक करने के लिए अजय कुमार शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह जागरूकता रथ शुक्रवार को दिन के 12.30 बजे निकाला गया।