हनुमान ध्वजा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने संकटमोचन दरबार में लगाई हाजिरी
Sadar, Varanasi | Apr 23, 2024 काशी में हनुमान जयंती की धूम है। सभी हनुमान मंदिरों पर भक्तों की कतार लगी है। श्रद्धालु महावीर हनुमान की पूजा पाठ और भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वाराणसी के भिखारीपुर से पूर्वांचल की सबसे बड़ी हनुमान ध्वज शोभायात्रा निकाली गई। भिखारीपुर से निकली यह शोभायात्रा करीब 3 घंटे में संकट मोचन मंदिर पहुंची।