उरई: उरई के बड़ागांव नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर उतारा मौत के घाट
Orai, Jalaun | Jul 30, 2025 बुधवार की दोपहर 2:00 बजे उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक व्यक्ति के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, व्यक्ति बाइक पर सवार होकर नेशनल हाईवे 27 पर जा रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।