झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपित ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और किसी को इस बारे में बताने पर परिवार तक को जान से मार देने की घमकी दी। युवती की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।