गभाना: जलालपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, मारपीट में कई लोग घायल, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
थाना पिसावा इलाके के गांव जलालपुर से एक मामला प्रकाश में आया है।जहाँ जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा /मारपीट हो गई।इसे झगड़ा व मारपीट में कई लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एयर फोर्स के जवान का भी इसी प्लॉट लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था।इधर मारपीट की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।