पुपरी: पुपरी स्थित राजबाग खेल मैदान में एक सौ बच्चों के बीच कॉपी सेट, कलम सेट, पेंसिल बॉक्स, वाटर बोतल आदि का किया गया वितरण
राजबाग युवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार की शाम 5 बजे पुपरी स्थित राजबाग खेल मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित कर एक सौ बच्चों के बीच कॉपी सेट, कलम सेट, पेंसिल बॉक्स, वाटर बोतल आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्थान के संयोजक अतुल कुमार ने कहा कि संस्थान क्षेत्र के गरीब बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कटिबद्ध है।