टिहरी: प्रतापनगर केतन लाल हत्याकांड में उबाल, उदय रावत ने सामाजिक एकता पर दिया बड़ा बयान
प्रतापनगर के बहुचर्चित केतन लाल हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस जघन्य अपराध पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उदय रावत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। रावत ने कहा कि इस घटना के बाद दलित समाज के भीतर वैचारिक मतभेद और आपसी विभाजन की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज "आपस में ही बंट रहा है और कट रहा है," जो न्याय की लड़ाई को कमजोर कर सकता है। सामाजिक संगठनों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई है।