सूरजगढ़: मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के बंशीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के वंशीपुर पंचायत वार्ड नंबर 7 में एक विवाहिता का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला. घटना शुक्रवार अपराह्न 12 बजे की है. मृतका की पहचान इसी गांव के रहने वाले पंकज कुमार की पत्नी 29 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई. पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था. 10 दिन पूर्व ही पंचायत के बाद सुलह हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.