खलीलाबाद: रोजगार न मिलने से परेशान 35 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, बिगड़ी तबीयत पर जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक ने रोजगार न मिलने से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाते हुए शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई परिजन उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उसका इलाज कर डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हालत है गंभीर।