कानपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहली बार कानपुर में, स्वागत के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं तैयारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पंकज चौधरी गुरुवार को थोड़ी देर में पहली बार कानपुर पहुंच रहे हैं। जाजमऊ से 20 किमी लंबा रोड शो शुरू होगा। करीब 3 घंटे बाद रोड शो सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में समाप्त होगा।जाजमऊ से लेकर कानपुर यूनिवर्सिटी तक सड़क किनारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह 8 बजे से पंकज चौधरी के स्वागत में तैयारी कर रहे हैं।