शाजापुर: जनसुनवाई में किसान ने कलेक्टर से खेत के पास चल रही स्टोन क्रेशर हटाने की मांग की
किसान दयाराम पिता सेवाराम निवासी ग्राम घाटखेडी तहसील कालापीपल जिला शाजापुर का निवासी है और उसकी कृषि भूमि ग्राम चकराना बड़ तहसील कालापीपल जिला शाजापुर में स्थित है। किसान की कृषि भूमि के पास अशोक पाटीदार पिता रमेश पाटीदार निवासी ग्राम छापरी तहसील कालापीपल जिला शाजापुर द्वारा स्टोन केशर का संचालन किया जा रहा है। स्टोन क्रेशर पर दिन भर पत्थरों के माध्यम से