शाजापुर: शाजापुर ज़िला अस्पताल में चार डॉक्टर छुट्टी पर, मरीज़ों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा, हो रहे हैं परेशान
मंगलवार को शाजापुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। ओपीडी में डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम परिवर्तन के चलते मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पर्चा सिस्टम में तकनीकी खामी के कारण ऑफलाइन पर्चे बनाए जा रहे हैं, जिससे समय अधिक लग रहा है। सिविल सर्जन ने बताया पद रिक्त हैं और चार वरिष्ठ चिकित्सक छुट्टी पर हैं।