शाजापुर: विश्व साइकिल दिवस पर प्रधान न्यायाधीश साइकिल से शाजापुर कोर्ट पहुंचे
शाजापुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 3 जून को विश्व साइकिल दिवस पर नई पहल की।प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने साइकिल से अपने कर्तव्य स्थल (कोर्ट )आकर लोगों को प्रेरित किया।आयोजन का उद्देश्य लोगों को साइकिल के फायदों से अवगत कराना और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है।