पिपरई: पिपरई पुलिस ने मंडी प्रांगण में शराब पीने पर 28 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
पिपरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडी प्रांगण से पुलिस ने बुधवार को शाम लगभग 7 बजे एक 28 वर्षीय युवक को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर मामला दर्ज किया है, पिपरई पुलिस को बुधवार को शाम के समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पिपरई में मंडी प्रांगण में कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची।