बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग से व्यापार प्रभावित, व्यापारियों ने कोतवाल से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेताओं ने प्रांतीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी जीत सिंह से मुलाकात की। व्यापारियों का कहना है कि नगर क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के डर से ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं, जिससे व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने चेकिंग को नगर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की।