नानपारा: नानपारा में एसडीएम की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
नानपारा की उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में शनिवार को थाना नानपारा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।